Environment
🔴 Breaking

वृहद वृक्षारोपण महाअभियान-2026: 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में उमड़ा उत्साह

आंवला का पौधा रोपकर डॉ. मनोज कुमार सिंह ने किया शुभारंभ, किसानों ने पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

37 views

कौशाम्बी: वृहद वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, कौशाम्बी द्वारा अंगीकृत ग्राम बैगवा, विकास खंड कौशाम्बी में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने आंवला का पौधा रोपित कर किया।

इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने बताया कि आंवला एक बहुउपयोगी एवं औषधीय वृक्ष है, जो पोषण सुरक्षा, पर्यावरण संतुलन तथा जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कृषक अनुज कुमार, सुभाष कुमार, अरविंद कुमार एवं शिवमोहन लाल सहित अन्य किसानों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उपस्थित किसानों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने तथा वृहद वृक्षारोपण महाअभियान-2026 को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को हरित पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए अधिकाधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित किया