Education
🔴 Breaking

वर्गमूल-घनमूल की शॉर्ट ट्रिक से आसान हुई प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

सपोर्टिव सुपरविजन में एआरपी ने बच्चों को दिए उपयोगी टिप्स, अध्यापकों से भी शैक्षिक गुणवत्ता पर की चर्चा

8 views

कौशाम्बी: कंपोजिट विद्यालय चरवा प्रथम में शनिवार को सपोर्टिव सुपरविजन के दौरान बच्चों को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा (एनएमएमएस) की तैयारी के लिए गणित विषय की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। एआरपी शैलेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को वर्गमूल और घनमूल निकालने की शॉर्ट ट्रिक समझाई। उन्होंने बताया कि गणित के प्रश्नों को समझकर और निर्धारित समय में हल करने का अभ्यास करने से प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है।

उन्होंने बच्चों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, नियमित अध्ययन और प्रश्नों को हल करने की रणनीति पर बातचीत की। साथ ही अध्यापकों से विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने, बच्चों की सीखने की गति को समझने तथा परीक्षा की दृष्टि से आवश्यक अभ्यास कराने के संबंध में चर्चा की। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका एआरपी ने सरल तरीके से समाधान बताया। उन्होंने बच्चों को नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।