Education
🔴 Breaking

विद्यालयों में प्रज्ज्वलित किए दीप, प्रधानमंत्री के स्वस्थ व दीर्घ जीवन की कामना

‘सेवा संकल्प–मेरे सपनों का भारत’ अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों व विद्यार्थियों ने की सहभागिता

46 views

कौशांबी : ‘सेवा संकल्प–मेरे सपनों का भारत’ अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गुरुवार को जनपद के परिषदीय विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालयों में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व यशस्वी जीवन की कामना की गई।

विद्यालयों में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दीप प्रज्ज्वलित कर विद्यार्थियों ने देश की सेवा, जिम्मेदारी और विकसित भारत के संकल्प से जुड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके स्वस्थ, दीर्घायु व यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत’ अभियान विद्यार्थियों में देश के प्रति जिम्मेदारी और सेवा-भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करता है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक सोच और विकसित भारत के संकल्प को मजबूती मिलती है।

अभियान के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर शिक्षकों व विद्यार्थियों की सहभागिता से सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।