उप जिलाधिकारी ने ग्राम शहजादपुर उपरहार में भूमि विवाद की 10 शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण

राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी, सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने आज ग्राम शहजादपुर उपरहार में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित 10 शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही सुनिश्चित कराया त्वरित निस्तारण

8 views

उप जिलाधिकारी ने ग्राम शहजादपुर उपरहार में भूमि विवाद की 10 शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण

राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी, सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने आज ग्राम शहजादपुर उपरहार में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित 10 शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया।

कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शिकायतकर्ता प्रभादेवी की शिकायत पर स्थलीय जांचकर रास्ते की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता सूर्य प्रकाश मिश्र की शिकायत पर स्थलीय जांचकर भूमि को चिन्हित कर शिकायत का निस्तारण किया गया।

उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।