Social
🔴 Breaking

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रप्रेम और एकता का संकल्प

वीर शहीदों को नमन करते हुए राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक हरिओम सिंह ने दी जनपदवासियों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

148 views

स्वतंत्रता दिवस पर बधाई संदेश

देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और महान स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन। स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता, भाईचारे और देशप्रेम की भावना को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है। आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए शिक्षित, संस्कारवान, स्वच्छ, समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लें। बच्चों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, संस्कार और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना हम सभी का दायित्व है। देश की प्रगति में अपना योगदान देकर हम स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने में सहभागी बनें। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।

हरिओम सिंह

राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक

उच्च प्राथमिक विद्यालय, पेरई