Others
🔴 Breaking

सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हुए राजेंद्र पाण्डेय व हीरा लाल सरोज, भावभीनी विदाई

सहकर्मियों ने अंगवस्त्र व स्मृति-चिह्न देकर किया सम्मानित, किसानों के हित में किए गए कार्यों को सराहा

4 views

कौशाम्बी: सैनी सिंचाई विभाग में कार्यरत राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय एवं हीरा लाल सरोज के सेवानिवृत्त होने पर बुधवार को विभाग परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों कर्मियों को अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय और हीरा लाल सरोज ने अपने पूरे सेवाकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। किसानों की समस्याओं के समाधान और विभागीय कार्यों के संचालन में उनका योगदान सराहनीय रहा। उन्होंने अपने व्यवहार और कार्यशैली से सहकर्मियों के बीच विशेष पहचान बनाई, जिसे विभाग लंबे समय तक याद रखेगा।

इस अवसर पर जिलेदार गिरधारी लाल, पूर्व सचिव पर्यवेक्षक भानु प्रकाश, सचिव पर्यवेक्षक सीताराम, धर्मेंद्र पाण्डेय सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन देशराज ने किया।