Crime
🔴 Breaking

श्री का पुरवा सेंध काटकर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

दो घरों में सेंध काटकर हुई चोरी से ग्रामीणों में दहशत

14 views

कौशांबी

सैनी कोतवाली क्षेत्र के हिसामपुर माढों का मजरा श्री का पुरवा में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंध काटकर नकदी, जेवर व अन्य सामान पार कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

सैनी कोतवाली क्षेत्र के हिसामपुर माढों का मजरा श्री का पुरवा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने सुम्मी पुत्र मनोज कुमार मिश्रा के घर के पीछे से सेंध काटकर घर के अंदर घुस गए और घर में रखा नकदी , जेवर व अन्य सामान पार कर दिया, वही पड़ोस में अश्वनी मिश्रा के घर सेंध काट कर अंदर घुसने का प्रयास किया लेकिन मोहल्ले के लोगों के जगने पर चोर मौके से फरार हो गए, पीड़ित की सूचना पर मंगलवार की सुबह पहुंची जांच पड़ताल में जुट गई है