Education
🔴 Breaking

शिक्षा के साथ संस्कार और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ विद्यालय में हुआ पौधरोपण

रोपण से ज्यादा महत्वपूर्ण 'संरक्षण' के संदेश के साथ संपन्न हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

14 views

शिक्षा के साथ संस्कार और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ विद्यालय में हुआ पौधरोपण

सिराथू : शिक्षा के साथ संस्कार, सामाजिक दायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से सिराथू बीआरसी क्षेत्र के तीन उच्च एवं प्राथमिक विद्यालयों में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के साथ पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया।

उच्च प्राथमिक विद्यालय मलाक सद्दी में शिक्षक भास्कर मिश्रा की अगुवाई में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि "पौधरोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। प्रत्येक व्यक्ति यदि एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे तो पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य सहज ही पूरा किया जा सकता है।" कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम अवध, शिक्षिका मन्नू देवी, रणधीर सिंह सहित समस्त स्टाफ एवं अभिभावक नथइ भी उपस्थित रहे।