Education
🔴 Breaking

शिक्षा के साथ संस्कार और पर्यावरण संरक्षण के साथ विद्यालय में हुआ पौधरोपण

'एक पेड़, एक जिम्मेदारी' का दिया संदेश, विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण का कराया संकल्प

7 views

शिक्षा के साथ संस्कार और पर्यावरण संरक्षण के साथ विद्यालय में हुआ पौधरोपण

सिराथू : शिक्षा के साथ संस्कार, सामाजिक दायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से सिराथू विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय मोहिद्दीनपुर बेला में शनिवार को शिक्षक अनुराग मिश्र की अगुवाई में पौधरोपण किया गया। उन्होंने कहा कि "बच्चों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाले वर्षों में समाज और प्रकृति के लिए अमूल्य धरोहर बनेगा।" इस दौरान प्रधानाध्यापक मनीष पांडेय, सहायक अध्यापक मनीष कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता, जल संरक्षण, पौधों की नियमित देखभाल तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की शपथ भी दिलाई गई। शिक्षक ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नैतिक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय मूल्यों का विकास ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला है।