Social
🔴 Breaking

शहजादपुर में सोनकर समाज ने की बंजारी माता की पूजा

253वीं प्राचीन रामलीला की परंपरा का किया निर्वहन, आज होगा लंका दहन

27 views

कौशाम्बी : सिराथू तहसील के शहजादपुर में आयोजित 253वीं प्राचीन रामलीला के अंतर्गत रविवार को सोनकर समाज युवा मंडली ने बंजारी माता का पूजन किया। रावण मेला मैदान के पास स्थित बारादरी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समाज के लोगों ने माता का आशीर्वाद लिया। वर्षों से चली आ रही यह परंपरा शहजादपुर की प्राचीन रामलीला का अभिन्न हिस्सा है।

परंपरा के अनुसार, लंका दहन से एक दिन पहले सोनकर समाज के लोग बारादरी में बंजारी माता की पूजा करते हैं। इसके बाद सोमवार को रावण मेला मैदान में लंका दहन का कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं, इसके अगले दिन रावण वध मेले का आयोजन किया जाएगा। रामलीला से जुड़ी इन परंपराओं को लेकर क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह रहता है।

पूजन में विष्णु सोनकर, सोहन सोनकर, आर्यन, सौरभ, मुन्ना सोनकर और धर्मेंद्र सोनकर सहित सोनकर समाज के कई लोग शामिल रहे। आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना कर माता बंजारी का आशीर्वाद लिया। पूजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।