Education
🔴 Breaking

रंगों और शब्दों में बच्चों ने सजाया सपनों का भारत

भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतिभागियों को भगवान की प्रतिमा देकर किया सम्मानित

11 views

कौशाम्बी: सिराथू के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज देवखरपुर में शुक्रवार को ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष विनय कुमार पांडेय और ब्लाक प्रमुख लवकुश मौर्य की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचार रखते हुए विकसित, शिक्षित, स्वच्छ और आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को शब्दों के माध्यम से सामने रखा। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों के माध्यम से अपने सपनों के भारत की तस्वीर उकेरी। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और प्रस्तुतीकरण ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को मंडल अध्यक्ष विनय कुमार पांडेय और ब्लाक प्रमुख लवकुश मौर्य की ओर से भगवान की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।

प्रधानाचार्य संजय भद्र ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के साथ ही उनमें देश के प्रति जिम्मेदारी, रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास का विकास करती हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।