Education
🔴 Breaking

प्रकृति मित्र अभियान के तहत आयोजित हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण के संस्कार के साथ आयोजित हुआ पौधरोपण कार्यक्रम

8 views

प्रकृति मित्र अभियान के तहत आयोजित हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

सिराथू: मानसून की शुरुवात के साथ प्रकृति को हरा भरा बना कर उसे संरक्षित करने के प्रयास भी शुरू हो जाते हैं। इन्हीं प्रयासों में सिराथू विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय रामपुर धमावा में प्रकृति मित्र शिक्षक दीप नारायण मिश्र के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि "प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधा रोपण से ज्यादा महत्वपूर्ण उनका संरक्षण है। पौधे हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन, स्वच्छ वातावरण और हरियाली प्रदान करते हैं, इसलिए हर पौधे की सुरक्षा भी उतनी ही आवश्यक है जितना उसका रोपण।" इस दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता, जल संरक्षण, पौधों की नियमित देखभाल तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका भावना शुक्ला, सहायक अध्यापक शशांक कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। ।