Crime
🔴 Breaking

प्राथमिक विद्यालय कोरो में लगातार तीसरी बार चोरी, मिड डे मील का सामान भी ले उड़े चोर

तीन दिनों में लगातार तीसरी वारदात से विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस से करवाई की मांग

24 views

: सिराथू विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय प्रथम कोरों में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते तीन दिनों के भीतर तीसरी बार चोरों ने विद्यालय को निशाना बनाते हुए बच्चों के मिड-डे मील के लिए रखा करीब 50 किलो चावल, 50 किलो गेहूं समेत अन्य सामान पार कर दिया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से विद्यालय प्रशासन, शिक्षक और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि विद्यालय में लगातार सेंधमारी की घटनाओं के कारण बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ मिड-डे मील व्यवस्था भी प्रभावित होने लगी है। बार-बार चोरी होने से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

विद्यालय प्रशासन ने मामले की शिकायत थाना प्रभारी से लेकर पुलिस अधीक्षक तक की है और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। ग्रामीणों ने भी पुलिस से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग की है।

लगातार तीसरी चोरी की घटना से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।