Agriculture
🔴 Breaking

पेड़ लगाने को लोगों के मन में अभिलाषा जगाऊंगा:देवेंद्र शर्मा

विश्व युवक केंद्र के जलवायु संरक्षण अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

4 views

कौशाम्बी : विश्व युवक केन्द्र की ओर से पांच जून से पांच जुलाई तक देशभर में जलवायु संरक्षण वृक्षारोपण पखवारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रयागराज-कौशांबी में बसेरा संस्था सहयोगी संस्था के रूप में ‘मां के नाम एक पौधा’ अभियान के अंतर्गत लोगों को पौधरोपण के लिए जागरूक कर रही है।

शनिवार को पं. जगत नारायण इंटर कॉलेज, रामदयालपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अंजनी त्रिपाठी ने किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में फलदार व छायादार पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

आयोजित सेमिनार में बसेरा संस्था के सचिव देवेंद्र कुमार शर्मा ने गीत ‘‘पेड़ लगाने को लोगों के मन में अभिलाषा लाऊंगा’’ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और जलवायु संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण ही सबसे प्रभावी उपाय है।

कार्यक्रम में वेदानंद, सोनू निषाद, धनंजय सिंह, मोहित और अमित ने लोक संगीत के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण का संदेश दिया। वहीं, रुद्र फाउंडेशन के एडमिन प्रभाकर दुबे, पंकज गुप्ता व विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।