मुकुट पूजन से शुरू होगी शहजादपुर की 253वीं रामलीला

22 अक्टूबर को राजतिलक के साथ होगा समापन, विजयादशमी पर निकलेगी श्रीराम की विशाल शोभायात्रा

113 views

कौशाम्बी: सिराथू तहसील के शहजादपुर गांव की ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ रविवार, 11 अक्टूबर को मुकुट पूजन के साथ होगा। 22 अक्टूबर तक चलने वाली 253वीं रामलीला में प्रतिदिन रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। आयोजन की कार्यक्रम सारिणी इस प्रकार है। 11 अक्टूबर, रविवार को मुकुट पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ होगा। 12 अक्टूबर, सोमवार को श्रीराम जन्म, 13 अक्टूबर, मंगलवार को मारीच सभा और 14 अक्टूबर, बुधवार को फुलवारी लीला का मंचन किया जाएगा। 15 अक्टूबर, बृहस्पतिवार को धनुषभंग और परशुराम-लक्ष्मण संवाद तथा 16 अक्टूबर, शुक्रवार को श्रीराम विवाह का आयोजन होगा।

17 अक्टूबर, शनिवार को सीताहरण और हनुमान मिलाप, 18 अक्टूबर, रविवार को बाली-सुग्रीव युद्धलीला तथा 19 अक्टूबर, सोमवार को लंका दहन और अंगद-रावण संवाद का मंचन होगा। 20 अक्टूबर, मंगलवार को श्रीराम की विशाल शोभायात्रा, कलाकृति झांकी, चौकियों और डीजे के साथ गेंदा युद्धलीला तथा विजयादशमी का आयोजन किया जाएगा।

21 अक्टूबर, बुधवार को भरत मिलाप लीला और 22 अक्टूबर, बृहस्पतिवार को राजतिलक के साथ रामलीला का समापन होगा।