Others
🔴 Breaking

कावंड़ियों को मिलेगा विश्रामगृह व शुद्ध पेयजल, एसडीएम ने दिए निर्देश

नगर पंचायत के ईओ समेत सीएचसी प्रभारी समेत सीओ को पत्र भेजकर कावंड़ियों को आवाश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किया निर्देशित

15 views

कौशाम्बी। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) प्रमेश श्रीवास्तव ने श्रावण मास में कावंड़ियों के द्वारा जलाभिषेक के लिए भक्तों की यात्रा को मद्देनजर रखते हुए नगर पंचायत के ईओ समेत सीएचसी प्रभारी समेत सीओ को पत्र भेजकर कावंड़ियों को आवाश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है।

एसडीएम ने बताया की श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ को जलभिषेक करने के लिए कांवड़िए भारी संख्या में शिवधाम जाते है। इसको लेकर कांवड़ियों की संभावित भीड़ को प्राथमिकता पर लेते हुए पुलिस, स्वास्थ्य व नगर पंचायत के अधिकारियों को मुख्य मार्ग में स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य कर्मियों के सचल दल के साथ ही आवाश्यक सभी सुविधाएं मुहैय्या कराने के लिए कहा गया है। वहीं नगर पंचायत के ईओ को नगर पंचायत से होकर गुजरने वाले कांवड़ियों के विश्राम के साथ ही शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

-------------