Education
🔴 Breaking

कालेज के टशनबाज डे में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

गायन, नृत्य और रैंप प्रस्तुति से विद्यार्थियों ने बटोरी वाहवाही

247 views

कौशाम्बी : चंद्रशेखर सिंह ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, कोइलहा में बुधवार को रेड एफएम प्रयागराज की ओर से आयोजित लोकप्रिय कार्यक्रम कालेज के टशनबाज-डे 8 के आडिशन में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गायन, नृत्य और रैंप की प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया।

आडिशन में बीएएमएस 2025-26 बैच के छात्र सुनील बिंद ने शानदार गायन प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं बीफार्म 2025-26 बैच की छात्रा सृष्टि केशरवानी ने प्रभावशाली नृत्य प्रस्तुति दी। बीएएमएस के छात्र मिश्रा आयुष ने ऊर्जावान रैप प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। तीनों विद्यार्थियों के चयन पर संस्थान प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्थान की ओर से रेड एफएम प्रयागराज की टीम के प्रति आभार जताया गया। विशेष रूप से प्रोग्राम हेड रोहित घोष और आरजे गोविंद के सहयोग व मार्गदर्शन की सराहना की गई। संस्थान प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के मंच विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनकी छिपी प्रतिभा को सामने लाने में सहायक होते हैं।

इस दौरान कालेज के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्टाफ मौजूद रहे। प्राचार्य प्रो. एसके गुप्ता ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।