कौशाम्बी। विकास खण्ड कड़ा के ग्राम सभा कन्थुवा निवासी शिक्षक एवं समाजसेवी जल बचाओ जीवन बचाओ आंदोलन के प्रणेता जलपुरुष रणविजय निषाद ने उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद से शिष्टाचार भेंट कर जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान रणविजय निषाद ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, तालाबों और पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण तथा आमजन को जल बचाने के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर अपने सुझाव रखे। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति जल संरक्षण का संकल्प ले, तो भविष्य में जल संकट से काफी हद तक बचा जा सकता है। जल एक ऐसा रसायन है जिसे बचाया जा सकता है लेकिन बनाया नहीं जा सकता। इस लिए इसका संरक्षण बेहद जरूरी है।जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने जल संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि जल है तो कल है। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित जल संरक्षण अभियानों को जनभागीदारी के माध्यम से और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया तथा लोगों से वर्षा जल संचयन अपनाने और जल की प्रत्येक बूंद का सदुपयोग करने की अपील की।भेंट के अंत में दोनों ने जल संरक्षण जनआंदोलन बनाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने पर सहमति व्यक्त की। इस अवसर पर जल बचाने के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया
Environment
🔴 Breaking
जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की पहल, मंत्री रामकेश निषाद से मिले शिक्षक व समाजसेवी रणविजय निषाद
शिक्षक एवं समाजसेवी ने जल बचाने, वर्षा जल संचयन और जनजागरूकता पर रखे सुझाव
31 views
