जिम्नास्टिक व बाक्सिंग के जिला स्तरीय चयन-ट्रायल कल

प्रयागराज व झांसी में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन

1 views

जिम्नास्टिक व बाक्सिंग के जिला स्तरीय चयन-ट्रायल मंगलवार को

प्रयागराज व झांसी में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन

कौशांबी: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के अवसर पर प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष व महिला जिम्नास्टिक और सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है। इसके लिए जिला खेल कार्यालय कौशांबी की ओर से जिला व मंडल स्तरीय चयन-ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गई हैं।

सीनियर पुरुष व महिला जिम्नास्टिक का जिला स्तरीय चयन-ट्रायल 22 सितंबर को अपराह्न तीन बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशांबी में होगा। चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल 23 सितंबर को दोपहर 12 बजे बीएचएस जिम्नास्टिक्स हाल, प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 25 से 27 सितंबर तक प्रयागराज में होगी।

इसी क्रम में सीनियर पुरुष बॉक्सिंग के जिला स्तरीय चयन-ट्रायल का आयोजन भी 22 सितंबर को अपराह्न तीन बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशांबी में किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल 23 सितंबर को अपराह्न 3:30 बजे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज में होगा। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता झांसी में आयोजित की जाएगी।

जिला खेल कार्यालय के अनुसार ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड, नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाणपत्र, स्कूल बोनाफाइड प्रमाणपत्र, पता प्रमाणपत्र और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि, समय और आयोजन स्थल पर पहुंचकर चयन-ट्रायल में भाग ले सकते हैं।