जिलाधिकारी ने उदयन सभागार में सोशल सेक्टर विभागों की योजनाओं/कार्यक्रमों की की समीक्षा

जिलाधिकारी ने सोशल सेक्टर विभागों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को विभागीय योजनाओं/कार्यक्रमों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के दिए निर्देश

5 views

जिलाधिकारी ने सोशल सेक्टर विभागों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को विभागीय योजनाओं/कार्यक्रमों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल ने उदयन सभागार में सोशल सेक्टर विभागों की योजनाओं/कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी से राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में अध्यापकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं में सुधार लाई जाए। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शत-प्रतिशत डाटा समय से फीडिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को परिवार रजिस्टर के साथ मिलान कर छूटी हुई निराश्रित महिलाओं को पेंशन से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत परिवार रजिस्टर से मिलान के उपरान्त 9607 नए पात्र लोगों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें पेंशन से लाभान्वित किया जाएगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।