जिलाधिकारी ने की जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक
कौशाम्बी: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज उदयन सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की।
जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से जर्जर विद्यालयों के ध्वस्तीकरण/नीलामी की कार्यवाही की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि अवशेष विद्यालयों ध्वस्तीकरण/नीलामी की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करा लिया जाए। उन्होंने ए.आर.पी./एस.आर.जी. द्वारा विद्यालयों के किए गए निरीक्षण में विकास खण्ड नेवादा, सिराथू, चायल, मूरतगंज एवं सरसवां में शैक्षणिक गतिविधियों में संतोषजनक स्थिति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सम्बन्धित खण्ड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया कि शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार एवं विद्यालयों में अनुशासन बनाए रखा जाए। आगामी बैठक में शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार न पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित किया कि सफाई कर्मियों के माध्यम से विद्यालयों का प्रतिदिन साफ-सफाई कार्य सुनिश्चित बनाए रखा जाए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से कहा कि अधीक्षण अभियंता, विद्युत से समन्वय कर अवशेष 35 विद्यालयों से हाईटेंशन तार शिफ्ट कराने की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करा लिया जाय।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
