Accident
🔴 Breaking

झांसी में सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान की मौत, दो की गई जान

झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे सभी, पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार; तीन गंभीर घायल

38 views

प्रयागराज : झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

बताया गया कि तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में आबान अहमद और प्रयागराज निवासी अहजम की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में मोहम्मद जैद, उमर समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि अतीक अहमद के भाई अली अहमद को एक अक्टूबर 2025 को नैनी केंद्रीय कारागार से झांसी जेल स्थानांतरित किया गया था। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग उसी से मुलाकात करने के लिए प्रयागराज से झांसी जा रहे थे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।