Sports
🔴 Breaking

हैंडबाल में 10 और एथलेटिक्स में चार खिलाड़ियों ने बनाई जगह

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ चयन ट्रायल, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में कौशांबी का प्रतिनिधित्व करेंगे चयनित खिलाड़ी

57 views

कौशांबी : खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें बड़े मंच पर अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देने के उद्देश्य से बुधवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशांबी में सबजूनियर बालक हैंडबाल और जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया के बाद हैंडबाल में 10 और एथलेटिक्स में चार खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सबजूनियर बालक हैंडबाल के चयन ट्रायल में कुल 14 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में प्रियांशु सिंह, निखिल, नीरज, मोहित कुमार, मोहित कुमार, मनीष कुमार, उमेश, अरविंद, गरुण और ओम मिश्रा शामिल हैं।

इसी क्रम में जूनियर बालक एथलेटिक्स के चयन ट्रायल में 10 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रदीप कुमार, शुभम, सुशील और अमलेश ने चयन में सफलता हासिल की। चयनित खिलाड़ियों से प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करने की उम्मीद है।

दोनों खेलों के चयन ट्रायल जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशांबी में उपक्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू की देखरेख में संपन्न हुए। चयन के साथ ही खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।