Others
🔴 Breaking

एचआरपी गर्भवतियों की विशेष निगरानी करें, टीकाकरण में न हो लापरवाही

सेलरहा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दवाओं को उपलब्धता बनाएं रखने के दिए निर्देश

18 views

कौशाम्बी : जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने बुधवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सेलरहा पश्चिम का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं, टीकाकरण और दवाओं की उपलब्धता को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एएनएम से हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) महिलाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसी सभी महिलाओं की विशेष निगरानी की जाए और उन्हें समय पर सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने ड्यू-लिस्ट के अनुसार शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी लाभार्थी टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध आवश्यक दवाओं की जानकारी भी ली और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जरूरी दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता हर समय बनी रहनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।