Crime
🔴 Breaking

दूसरी मंजिल के कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

स्वजनों की सूचना पर पहुंची कोखराज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी

51 views

कौशाम्बी: कोखराज थाना क्षेत्र के अहिरारा ग्राम पंचायत के मजरा शिवपुर में गुरुवार दोपहर एक किशोरी ने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान काजल पुत्री स्वर्गीय शिवबली पटेल के रूप में हुई है। घटना के समय उसकी मां अलका देवी और छोटी बहन आंचल घर के निचले हिस्से में मौजूद थीं। काफी देर तक काजल के नीचे नहीं आने पर दोनों उसे देखने दूसरी मंजिल पर पहुंचीं तो कमरे में उसका शव छत के चुल्ले में बंधे दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। यह देख मां और बहन की चीख निकल गई। आवाज सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए।

काजल के पिता की वर्ष 2016 में मौत हो चुकी है। मां मेहनत-मजदूरी कर दोनों बेटियों का पालन-पोषण कर रही थी। किशोरी ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण परिजन नहीं बता सके। सूचना पर पहुंची कोखराज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।