Education
🔴 Breaking

दशहरा पर्व पर बच्चों ने दिया अच्छाई की विजय का संदेश

श्रीराम और रावण के माध्यम से समझाया सत्य और असत्य का अंतर

39 views

कौशाम्बी: पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय चिल्ला शहबाजी में दशहरा पर्व के अवसर पर कक्षा एक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न रचनात्मक और शिक्षाप्रद गतिविधियों में प्रतिभाग किया। बच्चों ने भगवान श्रीराम और रावण के माध्यम से सत्य और असत्य के बीच अंतर को समझा। साथ ही अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दशहरा पर्व के महत्व को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया।

शिक्षिका शिप्रा गुप्ता और हेमलता मिश्रा ने बच्चों को बताया कि दशहरा बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंत में विजय सत्य और अच्छाई की ही होती है। उन्होंने बच्चों को अपने व्यवहार में सत्यनिष्ठा, अनुशासन, विनम्रता, सहयोग और सदाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही क्रोध, अहंकार और ईर्ष्या जैसी बुराइयों से दूर रहने की सीख दी।

गतिविधि का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान विकसित करने, उनकी रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने और नैतिक एवं मानवीय मूल्यों का विकास करना रहा।