Education
🔴 Breaking

दीप प्रज्वलित कर छात्राओं ने की प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना

सेवा संकल्प–मेरे सपनों का भारत अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मूरतगंज में हुआ आयोजन, छात्राओं व शिक्षिकाओं ने लिया विकसित भारत का संकल्प

37 views

कौशांबी : ‘सेवा संकल्प–मेरे सपनों का भारत’ अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मूरतगंज में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं और शिक्षिकाओं ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में निवर्तमान विधायक संजय गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा, खंड शिक्षा अधिकारी मूरतगंज नीरज कुमार, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा योगेश त्रिपाठी व विद्यालय की वार्डन उपस्थित रहीं। छात्राओं और शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की।

दीप प्रज्वलन के दौरान छात्राओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। साथ ही देश के उज्ज्वल भविष्य और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की भावना व्यक्त की। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में उत्साह दिखाई दिया। शिक्षिकाओं ने छात्राओं को देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।