चित्रों में बच्चों ने उकेरा अपने सपनों का भारत

सेवा संकल्प अभियान के तहत बीआरसी नेवादा में चित्रकला प्रतियोगिता, एकता प्रजापति ने हासिल किया प्रथम स्थान

1 views

चित्रों में बच्चों ने उकेरा अपने सपनों का भारत

सेवा संकल्प अभियान के तहत बीआरसी नेवादा में चित्रकला प्रतियोगिता, एकता प्रजापति ने हासिल किया प्रथम स्थान

कौशाम्बी :सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर सोमवार को बीआरसी नेवादा में ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने अपनी कल्पनाओं और रचनात्मक सोच को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरते हुए विकसित और समृद्ध भारत की तस्वीर प्रस्तुत की।

प्रतियोगिता के बाद निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की चित्रकला, विषयवस्तु और रचनात्मकता के आधार पर परिणाम घोषित किया। इसमें यूपीएस इमलीगांव की एकता प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यूपीएस नेवादा की शिखा द्वितीय और यूपीएस पुरखास की खुशबू तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा, जिला महामंत्री ज्योति केशरवानी, जिला उपाध्यक्ष नितिन पासी, मंडल अध्यक्ष शांति भूषण, मंडल महामंत्री वरुण कुमार पांडेय तथा ब्लॉक समन्वयक कप्तान गुर्जर उपस्थित रहे। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री संतोष कुमार शर्मा और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक महेंद्र नाथ कन्नौजिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन में राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक हरिओम सिंह, सुमन कुशवाहा तथा एआरपी अभय कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, कौशल सिंह और सपना जायसवाल का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने चित्रों के माध्यम से स्वच्छ, शिक्षित, विकसित और आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को जीवंत रूप दिया।