छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, 05 अगस्त तक सभी आवेदन पूर्ण कराने के निर्देश
कौशाम्बी: मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने आज सरस हाल सभागार में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के सम्बन्ध में जनपद में संचालित शिक्षण संस्थान के संस्थाध्यक्षों के साथ बैठक की।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार 05 अगस्त,2026 के पूर्व समस्त शिक्षण संस्थाए अपने विद्यालय सम्बन्धी प्रोफाइल अपडेट करते हुए छात्रवृत्ति के लिए पात्र शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं का आवेदन कराना सुनिश्चित करें, ताकि शासन की मंशानुसार समस्त छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित हो सकें। इसमें किसी प्रकार कठिनाई आने पर जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला समाज कल्याण अधिकारी से सम्पर्क करें।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक एल.बी. मौर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मुदित श्रीवास्तव एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शालिनी रंजन उपस्थित रही।
