Others
🔴 Breaking

चौपाल में स्कूल में शिक्षकों की कमी व जर्जर सड़क का उठा मुद्दा

एसडीएम ने हिसामपुर परसखी गांव में चौपाल लगाकर सुनी समस्या

12 views

कौशाम्बी। तहसील क्षेत्र के हिसामपुर परसखी गांव में गुरुवार को एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव के बेसिक स्कूलों में बच्चों की संख्या की अपेक्षा शिक्षकों की संख्या कम होने और मुख्य मार्ग जर्जर और नाली क्षतिग्रस्त होने का मुद्दा उठाया। इसके साथ गांव के लगभग 16 तालाबी भूमि हैं जिसकी खुदाई कराने की मांग उठाई। एसडीएम ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान कराने का भरोसा दिया।

चौपाल में गांव के दुर्गा प्रसाद ने आदेश की फीडिंग ना होने, कृष्ण देव ने नामांतरण की फीडिंग ना होने, संतोष पाण्डेय ने आम रास्ते को लेकर विवाद होने, कैलाश ने भूमि बंटवारे की शिकायत, इन्द्र नारायण ने पट्टे की भूमि की नाप कराने, राम निरंजन ने दादी की मृत्यु के बाद वरासत ना होने की शिकायत, अनीता ने भूमि विवाद, सुंदरी ने मकान बनवाने में विपक्षी के द्वारा बांधा उत्पन्न करने, कलावती ने विपक्षी द्वारा बंजर भूमि पर निर्माण करने और रेशमा ने भूमि को विपक्षी के द्वारा जोताई करने के संबन्ध में आईजीआरएस पार्टल शिकायत दर्ज कराई थी। एसडीएम ने बताया की शिकायतों की सुनवाई करते हुए निराकरण कराया गया है। ग्रामीणों को भूमि विवादों के मामलों को लेकर जानकारी देते हुए बताया गया की सरकार के निर्देश पर ऑनलाइन शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाता है। इसके अलावा न्यायालय में लंबित मामलों की निरंतर सुनवाई कर आदेश पारित हो रहा है। ऐसे में वादी को पैरवी करने की जरूरत है।

इस मौकै पर क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक भान सिंह, रोहित अग्रहरि, लेखपाल प्रतुल मिश्रा , ग्राम प्रधान/ प्रशासक शिव प्रताप सिंह समेत ग्रामीण मौजूद रहे।

----------------------