ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में नन्हें हाथों ने उकेरी समृद्ध भारत की तस्वीर

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में महक देवी प्रथम, रोशनी देवी द्वितीय, प्रीति देवी तृतीय स्थान प्राप्त किया

8 views

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में नन्हें हाथों ने उकेरी समृद्ध भारत की तस्वीर

सिराथू: सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बीआरसी सिराथू पर 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर एक ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता खंडशिक्षाधिकारी डॉ प्रज्ञा सिंह द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में न्याय पंचायत स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया और रंगों के माध्यम से अपने सपनों के भारत की सुंदर तस्वीरें उकेरीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिराथू नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह यादव जी और विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री शिव प्रताप मौर्य जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती जी की प्रतिमा में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी कल्पनाओं में ही आने वाले कल के समृद्ध भारत की झलक दिखती है। वहीं विशिष्ट अतिथि शिव प्रताप मौर्य जी ने कहा कि 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर बच्चों ने जिस तरह पर्यावरण, डिजिटल प्रगति और सामाजिक एकता को दर्शाया है, वह वाकई सराहनीय है।खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों और शिक्षकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

प्रतियोगिता में बच्चों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें निर्णायकों के फैसले के आधार पर विजेताओं की घोषणा की गई,जिसमे प्रथम स्थान पर महक बानो -उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर सुहेला,द्वितीय स्थान- रोशनी देवी उच्च प्राथमिक विद्यालय भडेसर एवं तृतीय स्थान- प्रीति देवी प्राथमिक विद्यालय, पतेरिया ने प्राप्त किया कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह द्वारा सभी विजेता छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कमलेश तिवारी एवं अवनीश मिश्र द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और बच्चों का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर एआरपी शालिन जायसवाल, आराधना तिवारी, ओमप्रकाश, सुरेंद्र, नरेंद्र, एवं अनुराग,वंदना,नेहा,सूर्यप्रकाश एवं विकास आदि शिक्षक भी मौजूद रहे।