Crime
🔴 Breaking

बल्लम के वार से बकरी की मौत, पुलिस को दी तहरीर

खाई से बकरी निकालते समय वार करने का आरोप, उलाहना देने पर विवाद बढ़ाने की शिकायत

4 views

कौशाम्बी : कोखराज थाना क्षेत्र के पलटीपुर गांव निवासी श्री पासी पुत्र जगन पासी की बकरी चरते समय खाई में चली गई। आरोप है कि बकरी को खाई से बाहर निकालने के दौरान गांव के ही जंगली सोनकर पुत्र झरी लाल सोनकर ने बल्लम से उसके पेट में वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से बकरी की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित के अनुसार, घटना को लेकर जंगली सोनकर से उलाहना देने पर वह विवाद और मारपीट पर उतारू हो गया। इससे परेशान पीड़ित ने शहजादपुर पुलिस चौकी में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।