कौशाम्बी : संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मोहनापुर गांव निवासी 50 वर्षीय गया प्रसाद की बिहार में मजदूरी के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई। वह परिवार के भरण-पोषण के लिए बिहार के एक ईंट भट्ठे पर काम करने गए थे।
बताया गया कि काम के दौरान वह अचानक छत से नीचे गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। साथी मजदूर उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। गया प्रसाद अपने पीछे चार छोटे-छोटे बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
