Education
🔴 Breaking

बच्चों के सीखने को बेहतर बनाने के लिए हुआ सपोर्टिव सुपरविजन

कंपोजिट विद्यालय इच्छुपुर में एआरपी कृष्णप्रकाश सिंह ने कक्षा-कक्षों का किया अवलोकन, बच्चों संग बैठकर ग्रहण किया मध्याह्न भोजन

23 views

कौशांबी : कौशांबी के कंपोजिट विद्यालय इच्छुपुर में एआरपी कृष्णप्रकाश सिंह ने सपोर्टिव सुपरविजन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक व अकादमिक व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए बच्चों को सीखने में मिल रहे सहयोग और कक्षा-कक्ष में अपनाई जा रही शिक्षण गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया और उनके सीखने के स्तर को समझने का प्रयास किया।

सुपरविजन के दौरान सभी कक्षा-कक्षों में निपुण तालिका के अद्यतन, बच्चों की कार्यपुस्तिकाओं के नियमित रखरखाव, शिक्षक डायरी व कैच-अप शिक्षण के उपयोग की समीक्षा की गई। साथ ही एफएलएन प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताई गई गतिविधि आधारित व बाल-केंद्रित शिक्षण विधियों को कक्षा-कक्ष में लागू किए जाने की स्थिति भी देखी गई।

एआरपी ने शिक्षकों को बच्चों की सीखने की जरूरतों के अनुसार शिक्षण को अधिक प्रभावी, सहज और आनंददायी बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कक्षा में बच्चों की सक्रिय सहभागिता बढ़ाने तथा प्रशिक्षण में सीखी गई गतिविधियों का नियमित प्रयोग करने पर जोर दिया।

बच्चों के साथ बैठकर किया मध्याह्न भोजन

सुपरविजन के दौरान एआरपी ने बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन ग्रहण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था को नजदीक से देखा व बच्चों से बातचीत कर भोजन और विद्यालय की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों के बीच बैठकर भोजन करने से उनमें अपनत्व, सहभागिता और समानता का भाव भी मजबूत हुआ।

उन्होंने विद्यालय परिवार को बच्चों को सीखने के लिए निरंतर सहयोग देने व निपुण लक्ष्य की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कक्षा-कक्ष में प्रशिक्षण से सीखी गई प्रभावी गतिविधियों को नियमित रूप से लागू करने पर विशेष जोर दिया।