Education
🔴 Breaking

बच्चों के साथ भोजन ने लंच को बनाया यादगार

सपोर्टिव सुपरविजन में एआरपी ने कक्षा छह और आठ के विद्यार्थियों से किया संवाद, परीक्षा की तैयारी पर दी जानकारी

10 views

कौशाम्बी : सिराथू के उच्च प्राथमिक विद्यालय जमालमऊ में शनिवार को सपोर्टिव सुपरविजन के दौरान शैक्षिक गतिविधियों के साथ बच्चों के बीच आत्मीय संवाद का माहौल देखने को मिला। सिराथू विकास खंड के अकादमिक रिसोर्स पर्सन ओम प्रकाश चौधरी विद्यालय पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले कक्षा छह में पहुंचकर विद्यार्थियों से बातचीत की और उनकी पढ़ाई से जुड़ी कठिनाइयों को समझा। उन्होंने बच्चों को सहज माहौल में अपनी समस्याएं बताने के लिए प्रेरित किया और शिक्षकों के साथ शैक्षिक गतिविधियों पर भी चर्चा की।

इसके बाद उन्होंने कक्षा आठ के विद्यार्थियों से राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा (एनएमएमएस) के संबंध में विस्तार से संवाद किया। परीक्षा की तैयारी, विषयवार अध्ययन और नियमित अभ्यास के महत्व की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी के लिए प्रेरित किया।

सुपरविजन के अंत में एआरपी ओम प्रकाश चौधरी विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों के साथ मध्यान्ह भोजन में शामिल हुए। बच्चों के साथ बैठकर भोजन करने से विद्यालय में अपनत्व और उत्साह का वातावरण बना।