Education
🔴 Breaking

बच्चों के बीच बैठकर बीईओ ने चखा मध्यान्ह भोजन

प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर में अरुण कुमार सिंह ने परखी भोजन की गुणवत्ता

53 views

कौशाम्बी : मंडलायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था परखने का अभियान चलाया गया। चायल विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर में खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने निरीक्षण कर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता जांची। उन्होंने बच्चों को परोसे गए भोजन को स्वयं चखा और उसके बाद बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। बीईओ ने भोजन तैयार करने की व्यवस्था, रसोईघर की साफ-सफाई और भोजन वितरण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय परिसर में स्वच्छता व्यवस्था का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बच्चों से भोजन की गुणवत्ता और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों को निर्देश दिया कि बच्चों को नियमित रूप से स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जाए। भोजन तैयार करने और परोसने के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर भी जोर दिया।