Education
🔴 Breaking

बैगलेस डे पर चार्ट के जरिए स्वच्छता और सुरक्षित स्पर्श की सीख

बच्चों ने चार्ट पेपर पर बनाए आकर्षक चित्र, स्वास्थ्य-सफाई और गुड टच-बैड टच के प्रति किया जागरूक

55 views

कौशाम्बी: उच्च प्राथमिक विद्यालय काजीपुर में शनिवार को बैगलेस डे के अंतर्गत बच्चों के लिए रचनात्मक व जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने चार्ट पेपर पर स्वास्थ्य व स्वच्छता और गुड टच-बैड टच विषय पर चित्र और संदेश तैयार किए। गतिविधि के माध्यम से बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

सहायक अध्यापिका गीता गुप्ता व कंचन राय और अनुदेशक आशा देवी और संध्या देवी के मार्गदर्शन में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कक्षा छह की छात्राओं तान्या, मानसी और साक्षी ने चार्ट पर विषय से संबंधित आकर्षक चित्र बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

शिक्षकों ने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाते हुए कहा कि किसी भी असहज स्थिति में बिना डर या झिझक अपने अभिभावक, शिक्षक या किसी विश्वसनीय व्यक्ति को इसकी जानकारी देनी चाहिए। बैगलेस डे की गतिविधि के जरिए बच्चों में रचनात्मकता, जागरूकता और आत्मविश्वास विकसित करने का प्रयास किया गया।